Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानों की उदासीनता से ग्रामीण परेशान, लोग स्वयं करा रहे हैं सड़क और नाली निर्माण

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट: मोहम्मद बारिस

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद की ग्राम पंचायत सिढ़ावली के गाँव गुलड़िया में ग्राम प्रधान और जिम्मेदार विभागों की उदासीनता से तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं अपने खर्च से सड़क और नाली निर्माण का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने लगभग 40 मीटर आरसीसी सड़क और नाले का निर्माण कराया। ग्राम सिढ़ावली के निवासी राजपाल सिंह अपने निजी धन से सड़क और नाले का कार्य करा रहे हैं। राजपाल सिंह ने बताया कि हमने कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बरसात के मौसम में गली कीचड़ से भर जाती है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में कोई ध्यान नहीं देता। मजबूरी में हमें यह कार्य स्वयं करना पड़ा। ग्राम सिढ़ावली के विकास की जिम्मेदारी भले ही पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी योजनाओं की हो, किंतु हालात ऐसे हैं कि प्रधानों की उदासीनता और विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को स्वयं बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करना पड़ रहा है। गाँव में लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। टूटी-फूटी सड़कें, गली और नालियों की बदहाल स्थिति से लोग आए दिन परेशान रहते थे। बारिश में कीचड़ और गंदगी से हालत और बिगड़ जाती थी। अंततः ग्राम सिढ़ावली के राजपाल सिंह ने अपने निजी धन से नाले और सड़क का निर्माण शुरू कर दिया और लगभग 40 मीटर आरसीसी सड़क तथा नाले का निर्माण कराया। यह मामला गाँवों में विकास कार्यों की सच्चाई और व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है, जहां ग्रामीण मजबूरी में स्वयं अपने अधिकारों और आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp