Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरएसएस का शताब्दी वर्ष: विदिशा में विजयादशमी पर 8 बस्तियों में पथ संचलन

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट – डॉ गौरव शर्मा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी कड़ी में विजयादशमी के अवसर पर विदिशा नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन 2 अक्टूबर को एक साथ 8 बस्तियों में निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने विजयादशमी के अवसर पर देशभर में पथ संचलन निकाला। इसके साथ ही आरएसएस का स्थापना दिवस भी मनाया गया। विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदिशा नगर ने भी मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया। इस दौरान फोटोग्राफर्स कल्याण समिति के साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारियों सहित अलग-अलग जगहों पर समाजसेवियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिला प्रचार प्रमुख वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जिन 8 बस्तियों में पथ संचलन हुआ, उनमें रामलीला मैदान (सुदर्शन बस्ती), गल्ला मंडी बरईपुरा (गुरु गोविंद बस्ती), बालाजी मंदिर चोपड़ा (सरस्वती बस्ती), रायपुरा स्कूल (यमुना बस्ती), मुखर्जी पार्क (नर्मदा बस्ती), सरस्वती विद्यालय टीलाखेड़ी (कबीर बस्ती), गंगा मैरिज गार्डन (महावीर बस्ती) और रॉयल सिटी पार्क (रविदास बस्ती) शामिल हैं। सुदर्शन बस्ती वाले पथ संचलन में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल शर्मा रहे। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक भगवा ध्वज, वंदन गीत और घोष धुनों के साथ कदमताल करते हुए बस्तियों से गुजरे। शेष 12 बस्तियों में यह संचलन 5 और 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। संघ पिछले कई दिनों से इस आयोजन की तैयारियों में जुटा था। स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे थे। नगर को 20 बस्तियों में बांटा गया है और 20 टोलियां लोगों को पथ संचलन से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। संघ का लक्ष्य था कि प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति संघ की गणवेश पहनकर संचलन में शामिल हो। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत एवं पुष्पवर्षा के साथ आयोजन किया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp