Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का समापन, गांधी जयंती पर माल्यार्पण व सम्मान समारोह आयोजित

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर – काशिनाथ भंडारी

खेतिया। नगर परिषद खेतिया द्वारा शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया गया। पखवाड़े का समापन आज गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के पश्चात नगर परिषद कार्यालय में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान सक्रिय रूप से सहभागिता करने वाले नागरिकों तथा सफाई मित्रों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्री दशरश आनन्दा जी निकुम द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल पखवाड़े तक सीमित नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाकर प्रत्येक नागरिक को अपने शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद सुर्यकांत येसिकर, देवा सोनिस, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश राजपूत, राकेश चौधरी सहित निकाय के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित थे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp