
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर – अनुराग तिवारी
फिरोजाबाद, शिकोहाबाद। शिकोहाबाद नगर में आज नगर पालिका के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तमाम भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया। नासिया जी एवं शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर भी स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें नगर पालिका प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील जैन, आलोक राठौर, अजीत सिंह, पंचम यादव (सभासद) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









