
रिपोर्ट – आत्माराम पटेल
ग्राम भगत देवरी में दुर्गा पंडाल एवं हनुमान मंदिर परिसर में पूरे गांव के सहयोग और श्रद्धालुओं की भागीदारी से भव्य महा भंडारा प्रसाद एवं रावण दहन का आयोजन ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्रामवासी ही नहीं, बल्कि आसपास के अनेक गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। अनुमानित 2 से 3 हजार लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसे अत्यंत भव्य रूप में सम्पन्न किया गया। आयोजन की सफलता में ग्राम के कार्यकर्ताओं, युवाओं और परिवारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। विशेष उल्लेखनीय नाम रहे – डॉ. हेमंत कौशिक (पूर्व जनपद सदस्य), भारती छोटू अग्रवाल (जनपद सदस्य), दुर्गा समिति अध्यक्ष श्री शंभू साहू, सचिन महापात्र, उप सरपंच (बंटी) कमल अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, केसर जोशी, टिंकू अग्रवाल, दुर्गा शंकर जोशी, गुड्डू सेठ, पिंटू साहू, जितेन तिवारी, मुकता (मुक्त) अग्रवाल, संदेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अगम अग्रवाल, मिकेतन सिदार, खेमराज साहू।









