Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेसा एक्ट के तहत 67 नवीन ग्राम सभा गठन की अधिसूचना जारी

Author Image
Written by
Dabang Kesari

शहडोल से राजेंद्र कुमार शर्मा

शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल सौम्या आनंद आईएएस के निर्देशन व एसडीएम जयसिंहनगर काजोल सिंह आईएएस के मार्गदर्शन एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन जनपद पंचायत जयसिंहनगर के नेतृत्व में जनपद पंचायत जयसिंहनगर पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य के अथक प्रयासों से म०प्र० पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 (पेसा अधिनियम) मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 129-(ख) की उपधारा (2) के सहपठित मध्यप्रदेश अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा (गठन, सम्मिलन की प्रकिया तथा कार्य संचालन) नियम, 1998 के नियम 5 के उपनियम (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये विहित अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी राजस्व) जयसिंहनगर द्वारा 67 नवीन ग्राम सभा गठन हेतु अधिसूचना जारी किया गया है। अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पेसा एक्ट के माध्यम से ग्राम सभाओं को विशेष अधिकार प्रदान किये गये है। इन्ही अधिकारों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से कियान्वयन कराने में पेसा मोबलाइजर अहम भूमिका निभा रहें है। पेसा मोबलाइजर न केवल ग्राम सभा को उनके अधिकारों की जानकारी दें रहें है। बल्कि गांवो में उत्पन्न विभिन्न विवादों और शिकायतों का भी समाधान कर रहें है। पेसा ब्लॉक समन्वयक शारदा मौर्य ने बताया कि जनपद पंचायत जयसिंहनगर क्षेत्रांर्गत पेसा एक्ट के तहत समस्त ग्राम सभा पर पेसा समितियों का गठन कर लिया है व प्रत्येक ग्राम सभा की बैंक खाता खुलवाये जा चुके है। पेसा एक्ट के तहत तेन्दुपत्ता संग्रहण कार्य वर्ष 2022-2023 पर 08 ग्राम सभा, वर्ष 2023-2024 पर 10 ग्राम सभा एवं वर्ष 2024-2025 पर कुल 13 ग्राम सभाओं के द्वारा किया गया। पुलिस थानों में दर्ज एनसीआर 203 प्रकरणों का एवं ग्राम सभा क्षेत्र पर 382 अविवादित प्रकरणों का निराकरण शांति एवम विवाद निवारण समिति के द्वारा किया गया। पेसा एक्ट की मादक पदार्थ नियंत्रण समिति द्वारा 30800 रुपये का अर्थदण्ड राशि वसूल किया गया। पेसा एक्ट की जल संसाधन नियंत्रण समिति के माध्यम से सिंघाड़ा उत्पादन, मत्स्य पालन, जल स्वच्छता कर 41090 रुपये की वसूली की गई। पेसा एक्ट की बाजार व मेला नियंत्रण समिति द्वारा 55950 रुपये का कर वसूला गया। इस प्रकार पेसा ग्राम सभा निधि खाते में कुल 127840 रुपये जमा कराये गये। ग्राम सभा चरहेट की पेसा ग्राम सभा में गठित मात्र सहयोगिनी समिति के सदस्यों व पेसा मोबलाइजर के प्रयासों से दो आंशिक दिव्यांगव दो कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को समय पर मार्गदर्शन देकर एन आर सी में भर्ती कराया गया, और अब यह बच्चे पूर्णतः स्वस्थ है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp