
रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान
हजारों स्वयं सेवक करेंगे अनुशासित कदमताल
सनावद / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अक्टूबर को नगर में विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा एवं विजयादशमी उत्सव
मनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी पर अपनी स्थापना का 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। संघ की सौ वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा को शताब्दी वर्ष उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।पथ संचलन में नगर के क्षेत्रों के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे। स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन का अभ्यास किया जा रहा है। पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयं सेवक घर-घर संपर्क रहे हैं और प्रत्येक घर से एक सदस्य को पथ संचलन में भाग लेने का आव्हान कर रहे हैं और गणवेश उपलब्ध करवा रहे हैं।पथ संचलन सोलंकी कॉलोनी स्थित मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए पुनः सोलंकी कॉलोनी पहुंचेगा।प्रांत गौ सेवा प्रमुख रामगोपाल वर्मा संघ की 99 वर्षों की यात्रा और संघर्ष पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालेंगे। पथ संचलन में सबसे आगे ध्वज वाहिनी रहेगी। इसके बाद घोष वाहिनी और फिर पूर्ण गणवेश में दंड के साथ स्वयं सेवक चलेंगे। संचलन में घोष की इकाई भी रहेगी।संघ पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्त्तव्य एवं स्वभाव जागरण जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहेगा। समाज जागरण के इन पांच कार्यक्रमों की सफलता के लिए पथ संचलन के बाद प्रत्येक खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठक और युवा सम्मेलन आयोजित होंगे। इस दौरान वृहद स्तर पर गृह संपर्क होगा और संघ की 100 वर्षों की यात्रा से अवगत कराया जाएगा। जनवरी में मंडल और बस्ती स्तर पर विशाल हिंदू सम्मेलन, अप्रैल में प्रमुख नागरिकजन गोष्ठी जैसे आयोजन भी होंगे। इसकी तैयारियों भी जारी हैं। संघ शताब्दी वर्ष पर समय-समय पर पथ संचलन निकाले जाएंगे।









