
रिपोर्टर: मोहम्मद अय्यूब
शीशगरइंदौर/रतलाम/मेघनगर। यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें विशेष किराये के साथ निर्धारित अवधि तक विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चलेंगी।
बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 02200 प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए अगले दिन सुबह 5:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह सेवा 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 02199 प्रत्येक गुरुवार को झांसी से शाम 4:50 बजे प्रस्थान कर मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम एवं दाहोद होते हुए अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 2 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचौरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर रहेगा। इसमें एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, एसी 3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 04126 प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर रतलाम होते हुए अगले दिन शाम 5:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04125 प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5:20 बजे चलकर रतलाम होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 4 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रहेगा। इसमें एसी 3 टियर, एसी 3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
उधना–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 01908 प्रत्येक बुधवार को उधना से दोपहर 3:25 बजे प्रस्थान कर रतलाम होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01907 प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से शाम 6:45 बजे चलकर रतलाम होते हुए अगले दिन दोपहर 1:25 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा 7 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
यात्रियों के लिए उपयोगी जानकारी
इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सभी ट्रेनों में आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों प्रकार के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी।









