
आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन, आबूरोड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की वर्तमान मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी एवं अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. जयन्ती दीदी से शिष्टाचार भेंट की।
इस प्रतिनिधिमंडल में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, श्री एस. बालकृष्णा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. घनश्याम शर्मा शामिल रहे।
भेंट के दौरान युवाओं में आध्यात्मिक चेतना के विस्तार, मानसिक शांति (चित्त शांति) एवं राष्ट्रभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा का समावेश अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, तनावमुक्त जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। वहीं अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के अपने प्रयासों से अवगत कराया।बै ठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और भविष्य में युवाओं के समग्र विकास के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति बनी।









