Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य अभियंता ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के साथ गुणवत्ता और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – आशीष पाण्डेय

मुंगेली। जिले के ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिलासपुर परिक्षेत्र बिलासपुर श्री संजय सिंह ने मुंगेली प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।मुख्य अभियंता ने सीआईआरपी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में जल जीवन मिशन के सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कार्य प्रगतिरत हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ गति प्रदान कर समय पर पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों की सतत निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने तथा कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने की दिशा में समन्वित प्रयास करने को कहा। बैठक में कार्यों से जुड़े ठेकेदारों के देयकों का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया सुचारु रहने से पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और ग्रामीण परिवारों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाया जा सकेगा। बैठक में मुंगेली जिले के कार्यपालन अभियंता श्री कमल प्रसाद कंवर, सहायक अभियंता श्री आशीष मिश्रा, श्री प्रतीक पाटनी, श्री कृष्णा मूर्ति सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

WhatsApp