Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर चंद्रभान पटेल

तिलक, आरती, पुष्पवर्षा के साथ शॉल, मिष्ठान्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया अभिनंदन शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुजनों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शिक्षकों का सम्मान तिलक, आरती एवं पुष्पवर्षा के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बीईओ प्रतापनारायण, मुमताज खान, सुशील शर्मा, यू.एस. सोनी सहित कन्या शाला के समस्त स्टाफ एवं उपस्थित शिक्षकों को शॉल, मिष्ठान्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षक राजेश गुप्ता एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।

Advertisement Box

मुख्य अतिथि सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों के प्रति शिक्षक का व्यवहार स्नेहपूर्ण और मार्गदर्शक होना चाहिए।

सेवानिवृत्त प्राचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करते हैं।

रोटरी क्लब अध्यक्ष शरद मौलासरिया ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। वहीं क्लब के डॉ. उमाशंकर दुबे ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है और आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन रोटरी क्लब शिक्षा समिति के चेयरमैन अमित पटेल ने किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य से उपस्थितजनों को अवगत कराया। अंत में कोषाध्यक्ष मनोज वशा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बीआरसी संदीप स्थापक, संस्था प्राचार्य मालती मेहरा, रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अशोक राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, राजेश गुप्ता, सचिव संजय गुप्ता, अरुण तिवारी, राजीव जैन, सुनील श्रीवास्तव, अक्षय जैन, राजेश बरसैयाँ, मधुसूदन पटेल, साकेत बड़राया, प्रतीक साहू, विजय नायक, निमित्तकांत जैन, अमित साहू, कंछेदी धानक सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।‎

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp