
रिपोर्टर – रिंकू सिंह तोमर
पोहरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में पोहरी पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 166/2025 में स्थायी वारंट की तामील करते हुए वारंटी रामपाल प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, रामपाल प्रजापति पुत्र बच्चू प्रजापति, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुल्हारा, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस टीम द्वारा वारंटी की तलाश एवं वारंट की तामील के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार स्थायी वारंटों की तामील के लिए निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर 2026 को रामपाल प्रजापति को गिरफ्तार किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनकी रही विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रवि चौहान, प्रधान आरक्षक 200 प्रमोद सेन, आरक्षक 313 मांगीलाल एवं आरक्षक 256 रामनाथ रावत की विशेष भूमिका रही।









