
रिपोर्टर- गौरी शर्मा
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा विजयपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान के तहत होने वाले सेवा कार्यों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी कमल मखीजानी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सेवा कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन तथा मंडल सह प्रभारी कमलेश कुशवाह के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथवार तैयारियों और कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा संगठन की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री तुसनपाल बरेया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परीक्षित धाकड़, जिला सह कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश सिरोठिया, मंडल महामंत्री हाकिम कुशवाह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को विजयपुर मंडल में सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।









