
रिपोर्टर राजेश यादव
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को लाभार्थियों के घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ धार। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री राकेश पटेल ने मंडल कार्यसमिति एवं मंडल कार्यशाला की बैठक लेकर अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने केसरीमल सेनापति नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान टोनी ठाकुर रीमा राठौर बादल मालवीय सीमा सोनी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी राकेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, जिनसे देश के करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों तथा उनसे आए परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
*17 सितंबर को घर-घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’*
श्री पटेल ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे मंडल में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि प्रत्येक मोहल्ले के प्रभारी बनाए जाएं, लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए तथा आवश्यक संख्या में दीयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
18 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरकारी एवं निजी स्कूलों की सूची तैयार कर वहां चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का विषय ‘2014 के पहले का भारत और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बदलता भारत’ रहेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगा ‘सेवा स्मरण’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर धारा 370 का उन्मूलन, तीन तलाक से मुक्ति, सीमाओं की सुरक्षा, गरीब कल्याण, स्वच्छता अभियान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित देश में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।महिला मोर्चा आयोजित करेगा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम
आंगन मिलन’ कार्यक्रम नगर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र की आंगनवाड़ियों की सूची तैयार कर वहां पहुंचकर आंगनवाड़ी से जुड़ी मातृशक्ति से संवाद किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की कहानियां और अनुभव सुने जाएंगे। उनके योगदान एवं अनुभवों के सम्मान स्वरूप मातृशक्ति को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।
लाभार्थियों की ‘कहानी बदलाव की’ बनेगी प्रेरणा सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु’ से मजबूत होगी जनभागीदारी आयोजन तक सीमित न रहें कार्यक्रम, जनभागीदारी और सेवा भावना से करें कार्य
कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सभी कार्यक्रम केवल आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें जनभागीदारी, संवाद और सेवा भावना दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा इस दौरान देश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया वह आभार रीमा राठौर ने माना । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









