Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर ने शिक्षक दिवस पर 110 शिक्षकों का किया सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दिलीप माहेश्वरी

रावन। शिक्षक दिवस के अवसर पर अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में अल्ट्राटेक रावन सीएसआर के 15 कार्यक्षेत्र गांवों से 110 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, संस्कार प्रदान करने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। वे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, संस्कार, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सिम्पी सिंह, सेफ्टी विभाग प्रमुख आलोक पाठक, एडमिन मैनेजर अक्षय प्रकाश झा एवं सिक्योरिटी इंचार्ज राजू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक सीमित संसाधनों के बीच भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमा के प्राचार्य एस.के. खटकर ने कहा कि अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। शिक्षकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख निरुपा श्रीवास्तव, अधिकारी रंजय पाण्डेय तथा टीम के सुरेंद्र कुमार यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू का सहयोग रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp