Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोहरी न्यायालय में नेशनल लोक अदालत आयोजित, 64.11 लाख रुपये से अधिक की वसूली 61 आपराधिक एवं 17 चेक बाउंस प्रकरणों का निराकरण, 145 व्यक्ति हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रिंकू सिंह तोमर

शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में शनिवार को न्यायालय पोहरी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी श्रीमती अंजलि पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। नेशनल लोक अदालत में विभिन्न आपराधिक एवं चेक बाउंस प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकरण किया गया। इस दौरान कुल 64 लाख 11 हजार 600 रुपये की राशि की वसूली हुई और 145 व्यक्ति लाभान्वित हुए। दो खंडपीठों के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण के लिए न्यायालय पोहरी में दो खंडपीठों का गठन किया गया। खंडपीठ क्रमांक 28 में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड पोहरी श्रीमती अंजलि पटेल के न्यायालय द्वारा 26 आपराधिक प्रकरण एवं धारा 138 एनआईए के 18 चेक बाउंस प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों से 56 लाख 99 हजार रुपये की राशि की वसूली हुई।इसी प्रकार खंडपीठ क्रमांक 29 में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड पोहरी सुश्री काजल नायक की खंडपीठ द्वारा 14 आपराधिक एवं धारा 138 एनआईए के 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन प्रकरणों से 7 लाख 12 हजार 600 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों से संबंधित 481 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान किया गया, जिससे 3 लाख 2 हजार 200 रुपये की राशि की वसूली हुई। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 61 आपराधिक प्रकरण एवं 17 चेक बाउंस प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही सहभागिता नेशनल लोक अदालत के आयोजन के अवसर पर न्यायाधीशगण के साथ अभिभाषक संघ पोहरी के अध्यक्ष श्री एस.यू. सिद्धिकी, अधिवक्तागण, भारतीय स्टेट बैंक पोहरी, मध्यभारत ग्रामीण बैंक एवं यूको बैंक बैराड़ के शाखा प्रबंधक, बीएसएनएल पोहरी के अधिकारी तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों के आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का अवसर पक्षकारों को मिला।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp