Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्तदान शिविर से सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया उद्घाटन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अमित जैन

सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं का किया सम्मान, मरीजों और चिकित्सकों से संवाद कर सेवा भावना का दिया संदेश रायसेन/बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा अभियान की शुरुआत गुरुवार को बरेली के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर के साथ हुई। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ यह सेवा अभियान एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा कार्यों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिलता है। राज्यमंत्री ने बीएमओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध ब्लड स्टोरेज सुविधा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मरीजों से किया संवाद सिविल अस्पताल पहुंचने पर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से सहजता से संवाद करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सहयोग बनाए रखने की बात कही। साथ ही चिकित्सकों से भी मरीजों की परिस्थितियों को समझते हुए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ उपचार करने का आग्रह किया। राज्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज स्वास्थ्य संबंधी चिंता और परेशानी की स्थिति में होते हैं। ऐसे समय में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोगपूर्ण व्यवहार मरीजों के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp