
रिपोर्टर राजेश यादव
धार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धार द्वारा बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में रक्षा सूत्र महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रक्षा सूत्र कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती सहित पार्टी पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर बहनों को उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान की भावना दिखाई दी।भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने रक्षा सूत्र आयोजन को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक बताया। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता की कामना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता कार्यक्रम में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्चना जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राखी राय, जिला मंत्री आरती पटेल, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अल्पना जोशी, पप्पी मकवाना, अनुसूईया वैष्णव, सीमा जैन, कुसुम जैन, साधना भाटी, ममता गवली, मंजू महत, मनीषा पाटिल, मीना दुबे, चंद्रा खरे, निशा शर्मा, सीमा पंडिया, अनुराधा बगरोदिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्षा सूत्र पर्व की परंपरा और भाई-बहन के स्नेह को साझा किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









