Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ का लोकार्पण 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित वृक्षारोपण क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में बनेगा आधार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर रामनारायण पाटीदार

धार। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में गुरुवार को डीआरपी लाइन धार में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यावरण वानिकी योजना के तहत विकसित ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ वृक्षारोपण क्षेत्र का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सांकेतिक पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, वन मंडल अधिकारी धार श्री विजयानंथम टी.आर., 34वीं वाहिनी धार के कमांडेंट श्री अरविंद तिवारी सहित जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन, पुलिस, 34वीं वाहिनी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया संदेश केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा भाव और जनकल्याण की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से शाम 7 बजे आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की।उन्होंने प्रधानमंत्री के सेवाकाल में किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार में उपयोगी योगदान देगा। उन्होंने वृक्षारोपण क्षेत्र में पौधों की सिंचाई व्यवस्था के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में पहल डीआरपी लाइन स्थित 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित यह वृक्षारोपण क्षेत्र धार शहर में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना का उद्देश्य शहर के पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा नागरिकों को स्वस्थ एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वृक्षारोपण क्षेत्र के माध्यम से भू-जल पुनर्भरण, वायु गुणवत्ता में सुधार, जैव विविधता के संरक्षण और शहर के हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह पहल धार को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने में सहायक होगी। ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ नाम प्रस्तावित करने वाले अक्षय भंडारी सम्मानित वृक्षारोपण क्षेत्र के लिए ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ नाम प्रस्तावित करने वाले गणमान्य नागरिक श्री अक्षय भंडारी को कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्षेत्र को विशिष्ट एवं जनभावनाओं से जुड़ी पहचान देने में उनके योगदान की सराहना की गई। विभागों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता लोकार्पण एवं पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं 34वीं वाहिनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र के विस्तार में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जनभागीदारी आधारित वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘त्रिवेणी हरित सेतु’ इसी दिशा में धार जिले की एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp