Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व मंत्री ने किया रक्तदान शिविर का अवलोकन, दानदाताओं को गुलाब फूल व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल बलौदाबाजार और सिविल अस्पताल भाटापारा में आयोजित हुआ शिविर बलौदाबाजार, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार एवं सिविल अस्पताल भाटापारा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा कुल 94 यूनिट रक्त दान किया गया। इसमें 51 यूनिट भाटापारा और 43 यूनिट बलौदाबाजार जिला अस्पताल में संग्रहित किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुलाब फूल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग मिलता है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। जनप्रतिनिधियों ने भी किया रक्तदान  शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष श्री पवन साहू ने जिला अस्पताल में स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संग्रहित रक्त का उपयोग दुर्घटना में घायल मरीजों, सिकल सेल से प्रभावित मरीजों तथा प्रसव सहित विभिन्न आवश्यक चिकित्सा सेवाओं में किया जाएगा। विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यदु, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रणम्य पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी तथा सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित रक्तदान के महत्व की जानकारी देने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp