Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं जागी हंडिया ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी के सामने जमा नाली का गंदा पानी पाटीदार भवन के सामने जलभराव से रहवासी परेशान, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मानसिंह खत्री

हंडिया। हंडिया ग्राम पंचायत में जल निकासी की समस्या को लेकर एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। पाटीदार भवन के सामने घरों से निकलने वाला नाली का गंदा पानी लंबे समय से जमा है। खास बात यह है कि इसी स्थान के सामने आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, जहां प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। ऐसे में जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। नाली का गंदा पानी लंबे समय से जमा रहने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। जलभराव के चलते मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुआ समाधान इस समस्या को लेकर रिपोर्टर मानसिंह खत्री द्वारा पूर्व में समाचार प्रकाशित कर ग्राम पंचायत एवं जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया था। इसके बावजूद मौके पर अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब समस्या को समाचार के माध्यम से भी प्रमुखता से सामने लाया जा चुका है, तो इसके बाद भी नाली के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होना चिंता का विषय है। मुख्य रास्ते पर जलभराव से राहगीर परेशान यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, पैदल राहगीर और बाइक चालक आवागमन करते हैं। महिलाएं भी इसी रास्ते से मां नर्मदा के दर्शन के लिए जाती हैं। सड़क के आसपास गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर नाली की सफाई, जल निकासी और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके और लोगों को राहत मिले। अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत और समाचार प्रकाशन के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें हरदा प्रशासन की ओर हैं। नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाएगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp