
रिपोर्टर संतोष केरावत
नायन। ग्राम पंचायत नायन में आयोजित दो दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में नायन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ₹15,000 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं रतलाम की टीम ने द्वितीय, रावटी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता एवं पुरस्कार
– प्रथम स्थान: नायन टीम – ₹15,000
– द्वितीय स्थान: रतलाम टीम – ₹7,000
– तृतीय स्थान: रावटी टीम – ₹3,000
– चतुर्थ स्थान: ब्लैक पैंथर, बाजना – दिनेश भूरिया मित्र मंडल की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नायन के सरपंच श्री रामचंद्र खराड़ी, उपसरपंच हकरू देवड़ा, सचिव सुखराम मईडा एवं सहसचिव हरचंद चरपोटा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र मईडा, दिनेश भूरिया, NSUI छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश भूरिया, सरपंच अक्कू डामर, अमरपुरा सरपंच जीवनलाल डोडियार, बोरपाड़ा सरपंच मुकेश डामर, मोहन देवड़ा पटेल, कमरू देवड़ा, रहमिंग देवड़ा, वालू देवड़ा, दयाराम गुजराती, अजय गुजराती, गोपाल पलासिया, सुरेश, सुमित, हरदेव, अर्जुन एवं कृष्णा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया।









