Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

11वें आयुर्वेद दिवस पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम पर स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर मुकेश चौधरी

शिवपुरी। संचालनालय आयुष, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले की समस्त आयुष संस्थाओं में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की मुख्य थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य जिला स्तरीय आयोजन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा।जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले में आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें औषधीय पौधों की पहचान, उनके उपयोग एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही आमजन को दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग की उपयोगिता बताने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर, प्रकृति परीक्षण, जीवनशैली मूल्यांकन तथा योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयुष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें स्वस्थ वृद्धावस्था एवं पोषण जैसे विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से औषधीय पौधों का रोपण कर आयुर्वेद वाटिका भी विकसित की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर व्याख्यान, क्विज, निबंध लेखन, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष प्रशासन ने जिले के नागरिकों से इन कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य शिविरों में सहभागिता करने तथा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp