
रिपोर्टर अमृत ईशी
छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया भाग पानसेमल। नगर की जलगोन रोड स्थित नॉलेज रेन हाई स्कूल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद श्रीमती रुपाली मंगलजी शामेशाह एवं नगर परिषद वार्ड क्रमांक 06 की वेल्डरमैन श्रीमती योगिता मुकेशजी सावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य श्री कमलेश बोरसे ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सलिल यादव ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पालक, प्रभारी प्राचार्य श्री कमलेश बोरसे, कालूसिंह बरड़े, रोहित कुंवर सहित विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।









