
रिपोर्टर – कार्तिक चौधरी
नरसिंहपुर। एम.आई.एम.टी. कॉलेज, नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रचना पाठ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।हिंदी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधीर सिंघई, कार्यक्रम अध्यक्ष एम.आई.एम.टी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग, विशिष्ट अतिथि एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज के डायरेक्टर एडवोकेट रचित तिवारी तथा विषय विशेषज्ञ डॉ. नमिता साहू, प्राध्यापक हिंदी, पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नरसिंहपुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सिंघई ने विकसित भारत की संकल्पना और हिंदी भाषा की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने हिंदी भाषा के महत्व एवं सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रचित तिवारी ने हिंदी भाषा की उपयोगिता तथा तकनीकी कार्यों में हिंदी के प्रयोग से जुड़ी चुनौतियों पर जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डॉ. नमिता साहू ने शिक्षा एवं संप्रेषण के क्षेत्र में हिंदी के महत्व के साथ विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर विचार रखे। रचना पाठ प्रतियोगिता में हेमराज सेन, श्रीमती रश्मि दुबे एवं श्रीमती विजेता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एम.आई.एम.टी. हिंदी अकादमी की निदेशक आराधना दुबे ने किया। आभार मेजर डॉ. पराग नेमा ने व्यक्त किया।
प्रतिभागियों ने प्राप्त किए स्थान
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम – दीपक वैष्णव
द्वितीय – गीता लोधी
तृतीय – नम्रता कहार
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम – अंकिता लोधी
द्वितीय – प्रिया साहू
तृतीय – स्माईल ठाकुर
चित्रकला प्रतियोगिता:
प्रथम – हर्षिका मेहरा
द्वितीय – पियूष विश्वकर्मा
तृतीय – शाहीन खान
रचना पाठ प्रतियोगिता:
प्रथम – नरेन्द्र मेहरा
द्वितीय – प्रतीक्षा राजपूत
तृतीय – राहुल चौधरी
अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जी.डी. उमरे, श्रीमती माधुरी पटवा, प्रसून नेमा, जितेन्द्र मिश्रा, फूल सिंह धानक, मो. आशिक अली, दीक्षा केवट, कृष्णकांत जाटव, नंदनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









