Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये लेने का आरोप ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर मनीष पटैय्या

भैंसदेही। विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये लेने और राशि लेने के बाद भी कई ट्रांसफॉर्मरों को चालू नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर चिखलाजोड़ी के ग्रामीणों ने आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के साथ भैंसदेही पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऐनखेड़ी क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर क्रेशर संचालक अमित कामसुंदर चाणक्य से करीब 9 लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों से भी अलग-अलग राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, भोगीलाल रामलाल धोटे से 3.60 लाख रुपये, रामचंद्र गोमा दहिकर से 2.20 लाख रुपये, भगवत राव मनु बारस्कर से 2.25 लाख रुपये, राजेश झाम सिंह से 2.40 लाख रुपये, संजय बराहे से 1.70 लाख रुपये, हीरा गोमा से 80 हजार रुपये तथा केशवलाल रामू पांसे से 80 हजार रुपये लिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि राशि लेने के बावजूद कई ट्रांसफॉर्मर अभी तक चालू नहीं किए गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, ली गई राशि वापस दिलाने तथा बंद पड़े ट्रांसफॉर्मरों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने विद्युत ठेकेदार रवि भाटी, उत्तराखंड तथा सुपरवाइजर उमराव उईके, ग्राम माथनी, तहसील बैतूल की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी रखी। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों से राशि लेने के मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए तथा प्रभावित किसानों की राशि वापस दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे, मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोहरे, पूर्व सरपंच गोरेलाल परते, शोयेब पठान, निखिल देशमुख, मयूर बारस्कर, प्रिंस ठाकुर, पीड़ित किसान हीराजी बारस्कर, विजय धोटे, रामचंद्र दहिकर, भोगेलाल धोटे, हीराचंद बारस्कर, संजय बराहे, गुनु धोटे, संजू बारस्कर, शंकर धोटे, नीलेश कॉस्दे, राजेश धुर्वे सहित किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp