Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चीचली में चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के अंतिम बैच का हुआ समापन, शिक्षकों ने सीखे प्रभावी शिक्षण के तरीके

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – चंद्रभान पटेल

गाडरवारा। जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान कार्यक्रम (एफएलएन) के अंतर्गत कक्षा पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के अंतिम बैच का गुरुवार को समापन हुआ। विभिन्न विषयों पर हुआ प्रशिक्षण  दौरान विषय आधारित हिंदी, अंग्रेजी, गणित (कक्षा 1-2), जॉयफुल लर्निंग, कर्मयोगी प्रशिक्षण, मूल्य एवं नैतिकता सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों के साथ बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सहज बनाने के विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा स्तर पर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शाला स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सभी विषयों में निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया गया।मास्टर ट्रेनर्स ने साझा की विषयवस्तु प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र राजपूत के नेतृत्व, विकासखंड स्रोत समन्वयक डीके पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अकादमिक समन्वयक एवं प्रशिक्षण प्रभारी अरुण कुमार दुबे के सानिध्य में किया गया। मास्टर ट्रेनर्स लेखराम गौतम, मनीष नेमा, अजय कुमार मेहरा, दीपक कुमार चौरसिया, तरुण कुमार व्यौहार एवं ऋषभ डोंगरे ने विभिन्न विषयों की विषयवस्तु को सरल एवं सहज तरीके से शिक्षकों के साथ साझा किया। प्रशिक्षण के दौरान सहभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों को समझा। शिक्षकों की रही सहभागिता प्रशिक्षण के संचालन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार श्रीवास्तव तथा कैलाश कुमार कहार सहित प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों का सहयोग रहा। चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को शाला स्तर पर विद्यार्थियों के शिक्षण में उपयोग करने की बात कही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp