
रिपोर्टर – संतोष केरावत
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए नरतलाम, 25 सितंबर 2026। गणेश विसर्जन को लेकर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कालिका माता एवं हनुमान ताल स्थित मूर्ति एकत्रीकरण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन व्यवस्था, मूर्ति एकत्रीकरण स्थल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की मौके पर जानकारी ली।कलेक्टर श्री कटेसरिया ने बंजली स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि गणेश प्रतिमाओं के एकत्रीकरण एवं विसर्जन की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी जाए। सभी स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा सहित आवश्यक सुविधाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने तथा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।









