Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने जूडो में लहराया परचम, 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – महेश शर्मा

ब्यावरा। स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप 2026 में खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement Box

छह खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में साक्षी गुप्ता, मैना सोंधिया, कुश वजार, ज्योतिराज प्रजापति, पुष्पेंद्र भदौरिया और सुमित प्रजापति शामिल हैं। वहीं, कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में दीक्षांत प्रजापति, भाविका गौर, मनीष जाटव और हरिओम प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने की खिलाड़ियों की सराहना इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ में खिलाड़ियों को नियमित रूप से जूडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिली यह सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और समर्पण को दर्शाती है। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रहे हैं।

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ का उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

WhatsApp