Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सोनू नामदेव

बैरसिया। भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संघ भोपाल और सीहोर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरसिया में द्वितीय सोपान जांच शिविर एवं पेट्रोल लीडर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 12 से 16 अक्टूबर तक चल रहे इस पांच दिवसीय शिविर में स्काउट-गाइड को अनुशासन, नेतृत्व, सामूहिक सहयोग और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल अभिनव आर्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर सुश्री शीलू शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है।

Advertisement Box

ग्रैंड कैंपफायर में शामिल हुए राज्यस्तरीय पदाधिकारी शिविर के अंतर्गत आयोजित ग्रैंड कैंपफायर में भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के राज्य सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गजराज सिंह तथा सहायक राज्य संगठन आयुक्त, भोपाल संभाग सुशील बिल्लोरे शामिल हुए। अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर प्रशिक्षण गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्काउटिंग के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

स्काउटिंग जीवन जीने की आदर्श पद्धति सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बैरसिया के समाजसेवी दीपक दुबे और ओमप्रकाश गुप्ता ने सहभागिता की तथा शिविरार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक आदर्श पद्धति है। प्रत्येक स्काउट और गाइड को अपनी प्रतिज्ञा, नियमों और स्काउटिंग की मूल भावना के अनुरूप आचरण करना चाहिए। अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जैसे गुण अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

भोपाल और सीहोर के प्रशिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका संयुक्त शिविर में भोपाल और सीहोर जिला संघों के प्रशिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भोपाल जिला संघ की ओर से गाइड विभाग में आशा सिंह, जिला संगठन स्काउट संजू मेवाड़े, एचडब्ल्यूबी स्काउट मोहम्मद अजहरूद्दीन और प्रतीक रघुवंशी सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण गतिविधियों में सहयोग दिया। वहीं, सीहोर जिला संघ की ओर से रमेश मेवाड़ा, राजेश मेवाड़ा, अर्चना श्रीवास्तव और सतीश चंद्र ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

विद्यार्थियों में नेतृत्व और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर जोर शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनारायण मिश्र और स्काउट प्रभारी मदन गोपाल नामदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांतों, अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और समाजसेवा के महत्व को समझने तथा इन गुणों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का अवसर मिल रहा है। ग्रैंड कैंपफायर के माध्यम से शिविरार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और संगठनात्मक भावना को प्रोत्साहन मिला। भोपाल एवं सीहोर जिला संघों का यह संयुक्त आयोजन दोनों जिलों के बीच समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने के साथ स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिविर का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समाजसेवा की भावना विकसित करना है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने जूडो में लहराया परचम, 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

WhatsApp