Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी मिलन समारोह में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, 110 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुहम्मद इसरार

मुरैना। सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम के तृतीय दिवस एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मूंगावली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं योजना के हितग्राहियों की सहभागिता रही। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ओम प्रकाश पांडे के निर्देशन तथा परियोजना अधिकारी मुरैना ग्रामीण श्रीमती निशा शंखवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं हितग्राहियों का स्वागत किया गया। पोषण व्यंजन प्रदर्शनी से दी आहार की जानकारी कार्यक्रम के दौरान पोषण व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पौष्टिक एवं संतुलित आहार की जानकारी दी गई। बच्चों को उनकी आयु के अनुसार पौष्टिक आहार किस प्रकार दिया जाए, इस संबंध में भी जानकारी साझा की गई। अंतरा फाउंडेशन की ओर से श्री नवनीत ने गर्भवती एवं धात्री माताओं से स्तनपान एवं ऊपरी आहार को लेकर विस्तृत चर्चा की। विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। 110 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। शिविर में कुल 110 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना मुरैना ग्रामीण की सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती रितु गुप्ता, श्रीमती वंदना दंडोतिया, श्रीमती कुसुम यादव एवं श्रीमती ममता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्तनपान एवं बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp