
रिपोर्टर – काशिनाथ भंडारी
खेतिया। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्याम बरडे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में पहल की गई। खेतिया स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पानसेमल विकासखंड के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 122 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र समारोह में 75 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5 हजार तथा 85 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र देकर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया। साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप का भी वितरण विधायक श्री श्याम बरडे ने विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में 335 साइकिल, 6 स्कूटी एवं 26 लैपटॉप का वितरण भी किया। इन संसाधनों से विद्यार्थियों को आवागमन और अध्ययन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि प्रतिभा को पहचान, मेहनत को सम्मान और प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसी उद्देश्य के साथ यह पहल की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री सचिन चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सितोले, नगर परिषद अध्यक्ष श्री दशरथ निकुम सहित श्याम हरसोला, पंडित निकुम, मोहन निकुम, नारायण बागुल, सूर्यकांत ऐसीकर, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, कमलेश राजपूत, प्रदीप निकुम, डॉ. निंबा पाटीदार, नंदकिशोर चोपड़ा, विनोद जैन, किशन पटेल, देवा नावडे, मंडल महामंत्री पंडित माली, संजय भोसले, नवल वास्कले, उमेश पाटील, अजय निकुम, छोटू पवार, विजय मराठे, साहेबराव चौधरी, संजय वास्कले, बालकृष्ण पाटिल, सचिन पटेल, नवीन मोरे, कैलाश पाटिल, गोरख यादव, वीर सिंह भोसले, प्रफुल्ल पाटिल, मनीष चौहान, संग्राम चौहान, रतीलाल गवले, विनोद गवले, आशीष जैन, सोनू भंडारी, एल्डरमैन स्मृति शाह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वर्णा जैन, दीपक सोनिस, राजू साकडे, सुनील सोनी सहित वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, जनपद सदस्य, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मान से विद्यार्थियों में बढ़ा उत्साह प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दिया। शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में साइकिल, स्कूटी एवं लैपटॉप जैसे उपयोगी संसाधनों के वितरण को भी विद्यार्थियों के अध्ययन एवं शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने वाली पहल बताया गया।









