Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोटर सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के नाम से प्रतीकात्मक जुलूस

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – अनूप तिवारी

खरगोन। वोटर सूची और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विषयों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम से प्रतीकात्मक रूप से हथकड़ी लगाए पुतले के साथ जुलूस निकाला। बावड़ी बस स्टैंड चौराहे पर वोटर सूची से जुड़े विषयों को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हथकड़ी लगे पुतले को एसडीएम वीरेंद्र कटारे को सौंपा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से रखी मांगें ज्ञापन में कांग्रेस की ओर से एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर अपनी मांगें रखी गईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राजनीतिक दलों एवं नागरिकों के प्रश्नों का स्पष्ट समाधान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी मांगों को राष्ट्रपति के समक्ष भी रखा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रवि नाईक, पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक केदार डावर, प्रदेश सचिव इन्दर बिरला, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. गोविन्द मुजाल्दा, डॉ. डीएस सोलंकी, संगठन महासचिव जितेन्द्र अहिल्या भालेराव, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई, आरती पाटिल, भावसार, सरिता भावसार, देवश्री मुजाल्दे, लक्ष्मी मोरे, नानी जीजी, गुड्डो आपा, गुन्नू आपा, सुभद्रा हिरवे, दिनेश पप्पू पटेल, नितेश मंडलोई, कादर बेग, परसराम पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, राजू दरबार, डॉ. शुभम जायसवाल, संजू गांगुली, भूपेंद्र सोलंकी, रामचंद्र सोलंकी सहित ब्लॉक, मंडल, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान, अल्पसंख्यक, आदिवासी एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर अपनी मांगों और विचारों को सामने रखा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp