
रिपोर्ट/अर्जुन ठाकुर
दमोह। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के विषय को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपनी मांगों और विचारों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुतला दहन के दौरान फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी बात रखी। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया, मानक पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम दमोह निकेत चौरसिया को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर तहसीलदार धनीराम गौड़, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, डीएसपी प्रशिक्षु शिव प्रसाद कंगाले, टीआई मनीष कुमार, टीआई अमित मिश्रा, टीआई नेहा गोस्वामी, यातायात निरीक्षक आकांक्षा जोशी, सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को देखते हुए फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।









