Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शरीफ शालीमार

बुरहानपुर। सोमवार को आम आदमी पार्टी बुरहानपुर के कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौराहा पर प्रदर्शन कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शरीफ शालीमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम से पुतला दहन करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन की प्रक्रिया स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुरक्षित रहें। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल वसीम ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नामों की समुचित जांच और सत्यापन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग की। इस अवसर पर वसंत पाटिल, अब्दुल गनी अंसारी, सादिक अख्तर, शकील कुरैशी, नईम अख्तर, मोहम्मद आरिफ शेख, नफीस, अनीस अन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp