
रिपोर्ट/अर्जुन ठाकुर
दमोह/लोधी। लोधी क्षत्रिय समाज दमोह के युवा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी ने अपने जन्मदिन को सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जोड़ते हुए गांव-गांव पहुंचकर लोगों को शिक्षा, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अरविंद सिंह लोधी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें संस्कार एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश अभियान के दौरान अरविंद सिंह लोधी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता से समाज को नई दिशा मिलती है। अरविंद सिंह लोधी ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे समाज के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी अपने जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्रोत्साहित करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की।









