Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलेभर के जैन संगठन बरेली में जुटेंगे, सामाजिक एकता और संस्कारों पर होगा मंथन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अमित जैन

रायसेन/बरेली। जिले के जैन समाज के लिए 11 अक्टूबर का दिन विशेष रहेगा। आधुनिक समय में धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों, युवा पीढ़ी की भूमिका, सामाजिक एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर जिले के विभिन्न जैन संगठन पहली बार एक मंच पर एकत्र होकर विचार-विमर्श करेंगे। बरेली में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रथम जैन सम्मेलन में समाज के विकास और संगठनात्मक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

Advertisement Box

सकल जैन समाज एवं अखंड जिला जैन परिषद जिला रायसेन के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी समन्वय, जागरूकता और सेवा भावना को मजबूत करना है। सम्मेलन में जिलेभर के जैन समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, युवा शक्ति सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

संतों के सानिध्य में समाज की दिशा पर चर्चा

सम्मेलन को परम तपस्वी पूज्य श्री 108 आचार्य समय सागर जी महाराज का आशीर्वाद तथा मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 अनंत सागर जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। संतों के मार्गदर्शन में आधुनिक जीवनशैली के साथ जैन धर्म, संस्कारों और आगम आधारित जीवन मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने पर विचार किया जाएगा।

युवा पीढ़ी और सामाजिक एकता पर विशेष जोर

सम्मेलन में युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। जिले के विभिन्न जैन संगठनों के बीच बेहतर समन्वय, सामाजिक सेवा के विस्तार और समाज की एकजुटता को मजबूत करने जैसे विषय भी चर्चा के प्रमुख केंद्र रहेंगे।

11 अक्टूबर को संत भवन में होगा आयोजन

जिला स्तरीय प्रथम जैन सम्मेलन रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे बरेली स्थित जैन मंदिर के सामने संत भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर के जैन समाजबंधु, युवा, पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों को आमंत्रित किया गया है।

आगंतुक समाजबंधुओं के लिए अतिथि सत्कार एवं भोजन की व्यवस्था पंचायत कमेटी बरेली द्वारा की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए समाज को आगम परंपरा, संस्कार, सामाजिक एकता और सेवा भावना से निरंतर जोड़ना है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp