Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री राम राजा सरकार ने रावण का वध कर रामलीला की लीला का किया समापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- नीरज सेन

लटेरी। शहर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और हजारों धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। भगवान श्री राम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के राज्याभिषेक के पश्चात विधायक ने महाआरती में सहभागिता की।

Advertisement Box

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्ष के सेवाकाल के अवसर पर भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

कलाकारों का सम्मान विधायक उमाकांत शर्मा ने रामलीला में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को शाल, उत्तरीय एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति की सराहना करते हुए आयोजन में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

हजारों नागरिक बने आयोजन के साक्षी रामलीला महोत्सव में लटेरी सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में नागरिक, माताएं-बहनें, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्री राम के आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलता है।

विधायक ने दिया मर्यादा और सुशासन का संदेश मंच से विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा, सेवा और सुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सभी के हैं और उनके जीवन से समाज को मर्यादा एवं आदर्शों की सीख मिलती है।

उन्होंने पूर्व संस्कृति मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मध्य प्रदेश की रामलीला को व्यापक पहचान मिली। उसी सांस्कृतिक परंपरा को लटेरी-सिरोंज क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है।

संस्कृति विभाग का जताया आभार

विधायक उमाकांत शर्मा ने सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, अपर मुख्य सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी एवं संचालक संस्कृति एन.पी. नामदेव सहित संस्कृति विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp