
रिपोर्टर – गौरव
पलेरा (टीकमगढ़)। सनातन धर्म, संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश लेकर निकली सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का पलेरा नगर में भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
हरथला सरकार मंदिर में हुई विशेष आरती
इस अवसर पर बजरंग सेना पलेरा के तत्वावधान में श्री श्री 1008 श्री हरथला सरकार मंदिर के मुख्य द्वार पर विशेष आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने श्री श्री 1008 श्री हरथला सरकार की विधि-विधान से आरती की। इस भक्तिमय अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नगरवासियों ने पूज्य सरकार का वंदन एवं अभिनंदन किया।
बजरंग सेना एवं सकल हिंदू समाज ने किया स्वागत
कार्यक्रम में बजरंग सेना के पदाधिकारियों एवं सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर पूज्य गुरुजी का भव्य स्वागत किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को धर्म, आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर गौरव वर्मा (बजरंग सेना युवा जिला अध्यक्ष, टीकमगढ़), प्रिंस भारती (गौ रक्षा समिति बजरंग सेना जिला अध्यक्ष), प्रमोद चढ़ार (बागेश्वर मंडल प्रमुख शिष्य) एवं धर्मेंद्र जायसवाल (बजरंग सेना ब्लॉक अध्यक्ष एवं गौ रक्षा समिति, पलेरा) सहित बजरंग सेना के अनेक पदाधिकारी एवं सकल हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर बजरंग सेना एवं नगरवासियों ने पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। रथ यात्रा का आगमन और मंदिर में आयोजित आरती कार्यक्रम नगरवासियों के लिए श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का विशेष अवसर रहा।









