Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मां हरसिद्धि के दरबार में 17वें वर्ष भी गूंजा सेवा और भक्ति का संकल्प, चुनरी अर्पित कर हुआ कन्या पूजन; भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, भंडारे में हजारों ने ग्रहण की प्रसादी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर सोनू नामदेव

तरावली। मां हरसिद्धि की भक्ति, आस्था और सेवा के संकल्प के साथ दा नेशनल पावर ग्रुप द्वारा गुरुवार को तरावली स्थित मां हरसिद्धि मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां हरसिद्धि को चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement Box

आयोजन के दौरान भव्य भजन संध्या भी आयोजित की गई। कलाकारों ने मां की भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर मां हरसिद्धि के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

दा नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जय नारायण वैरागी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के संरक्षकों का मां की चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

17 वर्षों से निभा रहा सेवा और समर्पण की परंपरा दा नेशनल पावर ग्रुप लगातार 17 वर्षों से मां हरसिद्धि के दरबार में धार्मिक आयोजन कर सेवा, श्रद्धा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सामूहिक सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

धर्म के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी है ग्रुप

दा नेशनल पावर ग्रुप धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नगर में संचालित ‘एक रोटी गाय के नाम’ अभियान के अंतर्गत रथ के माध्यम से घरों से रोटियां एकत्रित कर गौमाताओं को खिलाई जाती हैं। ग्रुप की इस पहल से प्रेरित होकर अन्य शहरों में भी इसी प्रकार के अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और कंडों की निःशुल्क व्यवस्था भी की जाती है। इन सेवा कार्यों के माध्यम से ग्रुप जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में करुणा, मानवता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है।

धार्मिक आयोजन में गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित जय नारायण वैरागी, कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमल कुशवाह, सरदार नरवरिया, रूपेश कुशवाह, मुकेश सिलावट, रामबाबू मालवीय, श्याम वैरागी, रामबाबू साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

मां हरसिद्धि के जयकारों, भजनों और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने जूडो में लहराया परचम, 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

WhatsApp