Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेमरिया में आस्था और भक्ति का भव्य संगम, वैश्य समाज ने निकाली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – पवन त्रिपाठी

सेमरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सेमरिया नगर में वैश्य समाज के तत्वावधान में 301 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। माता रानी की भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

Advertisement Box

हनुमान पार्क से फूलमती माता मंदिर तक निकली यात्रा चुनरी यात्रा का शुभारंभ स्थानीय हनुमान पार्क से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फूलमती माता मंदिर पहुंची, जहां माता रानी को विधि-विधान से चुनरी अर्पित की गई। 301 मीटर लंबी लाल चुनरी को हाथों में लेकर चल रहीं महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान ढोल-ताशों और माता रानी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में चुनरी अर्पण के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मातृशक्ति की भागीदारी ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता इस धार्मिक आयोजन में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस यात्रा ने धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। आयोजन में सेमरिया नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

समाज के पदाधिकारियों सहित गणमान्यजन रहे उपस्थित चुनरी यात्रा में वैश्य समाज एवं वैश्य महासम्मेलन के अनेक पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें अतुल जैन (प्रदेश महामंत्री, वैश्य महासम्मेलन), बंशीलाल साहू (जिला अध्यक्ष, वैश्य महासम्मेलन), संजीव गुप्ता (जिला प्रभारी), सुरेश गुप्ता (युवा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार साहू शेरा एवं अविनाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अशोक गुप्ता (तहसील अध्यक्ष), बनारसी गुप्ता एवं अमित साहू (तहसील प्रभारी), अश्वनी अग्रवाल (तहसील युवा अध्यक्ष), रामदीन कश्यप (तहसील प्रभारी), सोनल गुप्ता (महिला मंडल अध्यक्ष) तथा श्रीमती गीता सोनी (नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष) शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त सोम चंद गुप्ता, कामता अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता से आयोजन की भव्यता बढ़ाई।

वैश्य समाज के इस आयोजन ने नवरात्रि के अवसर पर नगर में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

बैरसिया में भोपाल-सीहोर के स्काउट-गाइड का संयुक्त शिविर संपन्न, ग्रैंड कैंपफायर में दिखा उत्साह सचिव डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह ने किया शिविर का अवलोकन, सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने की दी प्रेरणा

खेलो इंडिया सेंटर राजगढ़ के खिलाड़ियों ने जूडो में लहराया परचम, 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गड़पाले ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह

WhatsApp