Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अभियान सशक्त वाहिनी: बेटियों को पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मिल रहा निःशुल्क प्रशिक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राहुल श्रीवास

भिण्ड, मध्य प्रदेश। बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अभियान सशक्त वाहिनी संचालित किया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। प्रशिक्षण कक्षाएं हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्थानीय प्रशासन इंस्टीट्यूट के कोचिंग संस्थान में आयोजित हो रही हैं।

Advertisement Box

कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री महेंद्र सिंह अंब के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना ने बताया कि अभियान सशक्त वाहिनी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को बेहतर तैयारी के माध्यम से अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना है।

नियमित अध्ययन और अभ्यास से सफलता का लक्ष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से प्रारंभ होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन चार घंटे की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुल 120 घंटे का अध्ययन कराया जाएगा। अधिकारियों ने बालिकाओं को नियमित उपस्थिति, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया।

परीक्षा से लगभग 10 से 15 दिन पहले मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से अभ्यास परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिससे बालिकाओं को अपनी तैयारी का आकलन करने और परीक्षा के प्रारूप को समझने में मदद मिलेगी। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

कक्षाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बालिकाओं से सुझाव भी लिए गए, ताकि प्रशिक्षण व्यवस्था को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर बनाया जा सके।

बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र सिंह अंब ने कहा कि अभियान सशक्त वाहिनी बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने और उन्हें सफलता के अवसर प्रदान करने का प्रयास है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पढ़ाई और प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। विद्यार्थियों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह भी दी गई।

उन्होंने बालिकाओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और पूरी लगन से अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं को चयन के लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग देना है।

शिक्षकों ने भी बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक अमित राजावत, आनंद शर्मा, आनंद सिंह कुशवाहा तथा प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। प्रबंधक ने बताया कि बालिकाएं नियमित रूप से अध्ययन कर रही हैं और उचित मार्गदर्शन के साथ निरंतर मेहनत करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना ने बालिकाओं को आगामी एक माह के दौरान लगभग 100 घंटे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी में लगाने के लिए प्रेरित किया। अभियान सशक्त वाहिनी के माध्यम से बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp