Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धर्म और संस्कृति का संगम समाज को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : तुलसीराम सिलावट ‘रास तरंग’ गरबा उत्सव में शामिल हुए जल संसाधन मंत्री, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Author Image
Written by
Bureau Report

धर्म और संस्कृति का संगम समाज को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : तुलसीराम सिलावट ‘रास तरंग’ गरबा उत्सव में शामिल हुए जल संसाधन मंत्री, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

 

Advertisement Box

रिपोर्टर शैलेन्द्र पंड्या

 

इंदौर। धर्म और संस्कृति से जुड़े आयोजन भारतीय परंपराओं को सहेजने तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। गरबा केवल नृत्य और उत्सव ही नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यह विचार जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ‘रास तरंग’ गरबा उत्सव में शामिल होने के दौरान व्यक्त किए।

तेजाजी नगर स्थित होटल स्कायला इन रिसोर्ट में आयोजित गरबा उत्सव में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजक वर्ष माहेश्वरी ने मंत्री सिलावट सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

मंत्री सिलावट ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रत्येक उत्सव में धर्म, आस्था, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना समाहित है। गरबा जैसे आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। युवाओं की भागीदारी से पारंपरिक संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। मां दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस, सेवा और सद्भाव का संदेश देती है।

आकर्षक गरबा प्रस्तुतियों ने बांधा समां ‘रास तरंग’ गरबा उत्सव में पारंपरिक गरबा और रास की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगीत की मधुर धुनों पर गरबा किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

मंत्री सिलावट ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे, अपनत्व और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत बनाते हैं। अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर राम शर्मा, अशोक माहेश्वरी, राजेश शर्मा, संतोष माहेश्वरी, शैलेश माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp