Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरोठ पुलिस ने 220 किलो डोडाचूरा किया जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर दीपक जैन

मंदसौर। गरोठ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 220 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन में प्लास्टिक की खाली कैरेटों के नीचे 11 काले प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा रखा गया था। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप में खाली प्लास्टिक कैरेटों के नीचे डोडाचूरा रखकर पिपल्या जत्ति की ओर से गरोठ होते हुए आठ लेन मार्ग की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक T0726PB5198E को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान 11 काले प्लास्टिक के कट्टों में रखा 220 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन में सवार सुरेन्द्रसिंह और रामशरन को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा पिकअप वाहन, एक एआई कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त 40 खाली प्लास्टिक कैरेट भी जब्त की गईं।

जब्त सामग्री का विवरण पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री में 220 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये है, शामिल है। पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपये, दोनों मोबाइल की कुल कीमत 20 हजार रुपये और 40 खाली कैरेट की कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज इस मामले में थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों से डोडाचूरा के स्रोत और परिवहन से संबंधित जानकारी जुटा रही है

पुलिस टीम का योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक बलवानसिंह देवड़ा और पुलिस टीम की भूमिका रही।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp