Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भानपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस एवं विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को भानपुरा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया।

Author Image
Written by
Bureau Report

 

रिपोर्टर – विजय रत्नावत

Advertisement Box

भानपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस एवं विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को भानपुरा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पथ संचलन का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

पथ संचलन का शुभारंभ कृषि उपज मंडी परिसर से हुआ। इसके बाद संचलन पुराना बस स्टैंड, पंजाबी कॉलोनी मार्ग, लोठखेड़ी गेट, नया बस स्टैंड, रामपुरा दरवाजा, सदर बाजार, धानमंडी और नीमथुर दरवाजा होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश चंद पुरोहित तथा जिला बौद्धिक प्रमुख राजेंद्र गंधर्व का बौद्धिक संबोधन हुआ। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से देश, भारतीय संस्कृति और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही पंच परिवर्तन के महत्व को बताते हुए इसे व्यक्ति के जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए उपयोगी बताया।

पथ संचलन के मार्ग में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। सनातन धर्म मंडल, भाजपा मंडल, पोरवाल समाज, पंजाबी समाज, भाजपा महिला मोर्चा मंडल सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने सहभागिता करते हुए स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख रास बिहारी द्विवेदी, खंड संघ चालक दिनेश धाकड़, खंड कार्यवाह राकेश मांडलिया, नगर कार्यवाह निर्मल राठौर, नगर व्यवस्था प्रमुख धर्मवर्धन चोरड़िया, बस्ती प्रमुख आलोक कसेरा, नगर शारीरिक प्रमुख बालचंद सोनगरा, बस्ती प्रमुख विजय वधवा, शीतल कसेरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साह, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp