Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्यूआर कोड और टोकन प्रणाली से मिलेगा रासायनिक उर्वरक

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर आशीष पाण्डेय

मुंगेली। रबी वर्ष 2026-27 से जिले में रासायनिक उर्वरकों के वितरण को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) ऐप आधारित क्यूआर कोड एवं टोकन प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि के रकबे और बोई गई फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

Advertisement Box

नई प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के उर्वरक विक्रेताओं, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ऐप के संचालन तथा क्यूआर कोड एवं टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

किसानों को मिलेगी डिजिटल प्रणाली की जानकारी उपसंचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने एफएफएस प्रणाली के संबंध में गांवों में चौपालों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विक्रेताओं से किसानों को नई व्यवस्था की जानकारी देने तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही।

जिला मास्टर ट्रेनर श्री मनहरण कुर्रे ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एफएफएस ऐप के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने के लिए किसान की भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके बाद आवश्यक उर्वरक की मात्रा का चयन, विक्रेता का चयन और टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जनरेट किए गए टोकन के आधार पर किसानों को उर्वरक वितरित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में समझाई गई वितरण प्रक्रिया प के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को ऐप के माध्यम से प्राप्त क्यूआर कोड एवं टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही अधिकारियों को नई डिजिटल व्यवस्था के संचालन और किसानों को मार्गदर्शन देने के संबंध में जानकारी दी गई।

इस पहल से जिले में उर्वरक वितरण प्रक्रिया को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने, वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने और किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बैरसिया कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन, आतिशबाजी और लेजर शो ने बढ़ाई उत्सव की भव्यता; भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ समापन

WhatsApp