
रिपोर्टर सोनू नामदेव
दीपावली के त्योहार से पहले शिक्षकों को डीए एरियर की बकाया राशि का भुगतान होने पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, बैरसिया ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एवं उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीईओ आर.एन. श्रीवास्त्री से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन एवं तहसील अध्यक्ष दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
दीपावली से पहले हुआ सभी किस्तों का भुगतान
तहसील अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों की डीए एरियर की अंतर राशि का भुगतान लंबित था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.एन. श्रीवास्त्री एवं उनके स्टाफ के सदस्यों ने पहल करते हुए सभी किस्तों की बकाया राशि का भुगतान दीपावली के त्योहार से पहले कर दिया। इससे शिक्षकों को त्योहार के अवसर पर आर्थिक राहत मिली है।
शिक्षक संघ ने कहा कि समय पर बकाया राशि का भुगतान किया जाना सराहनीय पहल है। इसी के लिए संघ की ओर से बीईओ एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के पदाधिकारी इंदर सिंह चौहान, मदन गोपाल नामदेव, राजेश शर्मा, शिशुपाल सिंह राजपूत, महाराज सिंह मीणा, श्रीमती अर्चना कुशवाह, शमीम अख्तर, सुनीता साहू, रागिनी पटेरिया, तारान सिंह राजपूत, शिवनारायण पाल, मलखान जाट, विनेश यादव, नरेश प्रजापति, पूनम आर्य, बिजेंद्र गुर्जर, मुकेश सेन, रामकिशन कुशवाह, यशवंत सक्सेना, प्रभात नागर, रियाज खान, लक्ष्मी सेन, अवध बिहारी मिश्रा, अनिल शर्मा मंजलेश सक्सेना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।









