
रिपोर्ट अनूप तिवारी
कृषि उपज मंडी समिति खरगोन के अतिरिक्त प्रांगण बलवाड़ी में शुक्रवार को लाल मिर्च की नीलामी का शुभ मुहूर्त हुआ।
खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जनप्रतिनिधि संतोष पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्येंद्र बैरवा तथा मंडी समिति के भारसाधक अधिकारी की उपस्थिति में पूजन के साथ नीलामी शुरू हुई। पंडित राजेंद्र परसाई ने विधि-विधान से लाल मिर्च का पूजन कराकर बोली की शुरुआत कराई।
*मुहूर्त में 900 बोरी, अधिकतम भाव 18,111 रुपए*
पहले दिन करीब 900 बोरियों की आवक हुई। मुहूर्त की पहली बोली में कृषक हिरालाल बलवाड़ी की उपज को फर्म किसान फूड इंडस्ट्रीज ने 18,111 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा, जो दिन का सर्वाधिक भाव रहा।
दिनभर के भाव इस प्रकार रहे –
*न्यूनतम 12,000 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम 18,111 रुपए प्रति क्विंटल, मॉडल भाव 15,000 रुपए प्रति क्विंटल।*
मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने बताया कि बलवाड़ी प्रांगण में लाल मिर्च की नीलामी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से होगी, अवकाश के दिन छोड़कर। किसानों से अपील है कि अपनी उपज विक्रय के लिए बलवाड़ी मंडी लाएं।
इस अवसर पर व्यापारी कल्याण अग्रवाल, मनजीतसिंह चावला, मनालाल जायरसवाल, कैलाश अग्रवाल, परमानंद गोयल, ईशाक पठान बैड़िया, चेतन पटेल बिस्टान, असलम खान बैड़िया, अय्यूब खान खरगोन, अब्दुल्ला बैड़िया, देवेंद्र पटेल कसरावद, बालकृष्ण पाटीदार, नरेश पाटीदार खरगोन, लखन पाटीदार खरगोन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान मौजूद रहे।









