
रिपोर्टर लखन ठाकुर
मंडलेश्वर। भोपाल प्रवास के दौरान महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सनातनी विधायक राजकुमार मेव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयासों को लेकर भी चर्चा की।इसके साथ ही विधायक राजकुमार मेव विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने ई-विधान प्रणाली की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस प्रणाली के माध्यम से विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल बनाने, कागजी प्रक्रिया को कम करने तथा सदन की कार्यप्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए।
मुूुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आत्मीय भेंट भोपाल स्थित समत्व भवन में विधायक राजकुमार मेव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट कर महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने तथा विभिन्न बुनियादी विकास कार्यों को गति देने के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही क्षेत्र की जनआकांक्षाओं, जनसुविधाओं के विस्तार और सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।विधायक मेव ने क्षेत्र के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।









