
रिपोर्ट ओम सोनी भवानीमंडी।
पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना को लेकर करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर भगवान से अपने पति की दीर्घायु की कामना की।
नगर के प्रसिद्ध गणेश चौथ माता मंदिर पर सुहागिनों के द्वारा सुबह से पूजा अर्चना के लिए आने का तांता लगा रहा ।
शाम को विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना कर माता की कथा का श्रवण किया गया।
शाम को चांद निकलने के समय महिलाओं ने विधि-विधान से चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य अर्पित किया हालांकि नगर में चंद्रोदय बादलों के चलते नहीं हुआ और चंद्र दर्शन नहीं हो पाये किंतु चंद्र देव एवं शिवजी की पूजा अर्चना कर अपने पति का चेहरा देखा। महिलाओं ने पति की पूजा कर उनके हाथों से जल ग्रहण किया और अपना व्रत खोला। नगर में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा मंदिर के साथ ही घरों पर भी विधि विधान से परम्परानुसार पूजा संपन्न हुई।
फोटो : पूजा करती सुहागिनें









